Bollywood Actress Debut 2023: बॉलीवुड में एक नई पीढ़ी एक बड़ी सफलता के लिए कमर कस रही है। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना, शहनाज गिल और अलिज़ेह अग्निहोत्री के नाम शामिल हैं। देखिए इस साल कौन सी पांच हसीनाएं अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। सुहाना के डेब्यू से पहले ही चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सुहाना अहम भूमिका निभाएंगी।
खुशी कपूर

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं.
शनाया कपूर

वहीं संजय कपूर की खूबसूरत बेटी शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। शनाया आए दिन तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
शहनाज गिल

रियलिटी शो बिग बॉस 13 से पहचान बनाने वाली शहनाज गिल इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। शहनाज गिल सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से सिनेमाई करियर की शुरुआत करेंगी।
अलिज़ेह अग्निहोत्री

सलमान खान की प्यारी भतीजी अलिज़ेह अग्निहोत्री, सौमेंद्र पाधी की आने वाली फिल्म में दिखाई देंगी। अलिज़ेह फिलहाल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म इसी साल पूरी हो जाएगी।