Sonam Kapoor अपनी शादी के बाद वापसी कर रही हैं। सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड ओटीटी पर रिलीज होगी।

सोनम कपूर अपनी शादी के बाद पर्दे पर रोमांचक वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह अपने करियर में एक नया आयाम जोड़ते हुए, फिल्म ब्लाइंड के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी करेंगी।

सोनम कपूर की फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आ गई है। यह घोषणा की गई है कि उनकी फिल्म “ब्लाइंड” 7 जुलाई से जियो सिनेमाज पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 में स्कॉटलैंड में हुई थी.

एक्ट्रेस को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म “द जोया फैक्टर” में देखा गया था। 2019 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सोनम ने वर्ष 2018 में व्यवसायी आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी, जो उनके निजी जीवन में एक खुशी का पल साबित हुआ।