Sunday, September 8, 2024
Hindi News » ट्रेंडिंग » चैंपियन अपने देश लौट रहे हैं… टीम इंडिया का विमान बारबाडोस से उड़ान भर चुका है और पूरा देश बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा है।

चैंपियन अपने देश लौट रहे हैं… टीम इंडिया का विमान बारबाडोस से उड़ान भर चुका है और पूरा देश बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा है।

Indian team leaves for India: T20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से वापस लौटने के लिए तैयार है। पूरा देश भारतीय क्रिकेट टीम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Indian team leaves for India: T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान बारबाडोस की धरती पर शान से तिरंगा फहराने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की वापसी में अब बस चंद घंटे ही बचे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से रवाना हो चुकी है। रोहित ब्रिगेड 4 जुलाई को सुबह 6 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेगी।

भारतीय टीम की वापसी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और देश बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रहा है। बारबाडोस में आए तूफान की वजह से टीम इंडिया की वापसी में देरी हुई।

- Advertisement -

भारत ने 29 जून को बारबाडोस में टी-20 कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था। शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम की फ्लाइट 4 जुलाई को सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

टीम इंडिया का 4 जुलाई का कार्यक्रम

फ्लाइट गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। भारतीय खिलाड़ी सुबह करीब 9:30 बजे पीएम हाउस के लिए रवाना होंगे। टीम इंडिया सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खिलाड़ी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई जाएंगे। मुंबई में उतरने के बाद सभी खिलाड़ी खुली बस में वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगे। वानखेड़े में रोहित शर्मा BCCI सचिव जय शाह को ट्रॉफी सौंपेंगे।

भारतीय टीम को वापस स्वदेश लाने के लिए एक विशेष विमान बारबाडोस पहुंच गया है। एयर इंडिया के इस विशेष चार्टर विमान का नाम AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप) है।

- Advertisement -

भारतीय टीम के साथ उसके सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कुछ अधिकारी और भारतीय मीडिया के सदस्य भी वापस लौट रहे हैं।

- Advertisement -

लेटेस्ट

- Advertisment -

सम्बंधित ख़बरें